Himachal Bridge Collapse:
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर में रावी तट पर निर्माणाधीन सियुर पुल भूस्खलन की भेंट चढ़ गया। होली से भरमौर पहुंचने के लिए ये सुगम रास्ते पर बन रहे पुल की क्षतिग्रस्त होने से लोनिवि को लाखों की चपत लगी है। दो पंचायत के लोगों की आस पर भी पानी फिर गया है। भरमौर विधायक डॉ. जनक राज शर्मा ने बताया की भूस्खलन से निर्माणाधीन पुल क्षतिग्रत होकर पुल का सामान रावी नदी में जा पहुंचा है। भरमौर होली मार्ग में सिन्यूर को जोड़ने वाली सड़क पर पहाड़ी से गिरे पत्थर के कारण पुल टूट गया है। पुल टूटने से कई गाँव का रास्ता कट गया है।
अन्य ख़बरें जानें-
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



