Navjot Sidhu: नवजोत सिद्धू ने शुरू की राजनीति में नई पारी, कांग्रेस से निष्कासित होने के बाद अपनी पार्टी के गठन का एलान

Navjot Sidhu Announcing Own Party: कांग्रेस से निकाले जाने के बाद चल रही चर्चाओं के बीच डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने बड़ा सियासी कदम उठाया…

Navjot Sidhu: नवजोत सिद्धू ने शुरू की राजनीति में नई पारी, कांग्रेस से निष्काशित होने के बाद अपनी पार्टी के गठन का एलान

Navjot Sidhu Announcing Own Party:

कांग्रेस से निकाले जाने के बाद चल रही चर्चाओं के बीच डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने बड़ा सियासी कदम उठाया है। नवजोत कौर ने अपने नए सियासी संगठन ‘ भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी’ का एलान किया है। नवजोत कौर सिद्धू की यह नई सियासी पारी है। हालांकि उनके पति नवजोत सिंह सिद्धू अभी औपचारिक रूप से कांग्रेस में ही हैं।

अमृतसर ईस्ट से विधायक रहीं नवजोत कौर सिद्धू उस वक्त कांग्रेस नेतृत्व के निशाने पर आईं थी जब उन्होंने कांग्रेस पार्टी में मुख्यमंत्री पद के दावेदार के लिए 500 करोड़ रुपए दिए जाने का दावा किया था। उनके इस बयान के बाद असहज हुए कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें पहले पार्टी से निलंबित किया। इसके बाद फिर निष्कासित कर दिया था।
उसके बाद नवजोत कौर ने भारतीय जनता पार्टी से नजदीकियां बढ़ाने की कोशिश की मगर भाजपा ने भी उन्हें कोई तरजीह नहीं दी। उनके पति नवजोत सिद्धू ने भी राहुल गांधी से मिलने के लिए कई बार समय मांगा मगर उन्हें भी समय नहीं मिल पाया। अंततः अब नवजोत कौर सिद्धू ने अपनी अलग पार्टी बनाने का फैसला कर लिया है। सोमवार देर रात्रि उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर अपनी नई सियासी पार्टी की घोषणा की।

नए दल की घोषणा करते हुए नवजोत कौर ने कहा-

अन्य ख़बरें जानें-

Weather Update: आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *