Tarntaran Law College Shootout: तरनतारन के लॉ कॉलेज गोलीकांड़ में गोली चलाने वाले लड़के ने अस्पताल में तोड़ा दम

Tarntaran Law College Shootout: तरनतारन के लॉ कॉलेज में हुए गोलीकांड़ में गोली मारने वाले लड़के की मौत हो गई है। लड़के ने साथ पढ़ने…

Tarntaran Law College Shootout: तरनतारन के लॉ कॉलेज गोलीकांड़ में गोली चलाने वाले लड़के ने अस्पताल में तोड़ा दम

Tarntaran Law College Shootout:

तरनतारन के लॉ कॉलेज में हुए गोलीकांड़ में गोली मारने वाले लड़के की मौत हो गई है। लड़के ने साथ पढ़ने वाली लड़की की गोली मारकर हत्या करने और फिर खुद को गोली मारी थी। प्रिंस राज सिंह ने (Tarntaran Law College Shootout) भी गुरुवार की सुबह अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में दम तोड़ दिया।

प्रिंस के खिलाफ हत्या का मामला था दर्ज –

प्रिंस के खिलाफ तीन दिन पहले हत्या का मामला दर्ज किया गया था। गांव मलिया निवासी सैनिक जगजीत सिंह का बेटा प्रिंस राज सिंह ने अपने साथ पढ़ती संदीप कौर के साथ एक तरफा प्यार में कॉलेज की क्लास में सोमवार को सुबह-सुबह करीब 9 बजे तकरार किया, जिस दौरान आरोपित ने अपने बैग से अवैध पिस्टल निकाल कर उस समय संदीप कौर के माथे पर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।

Tarntaran Law College Shootout, क्या था मामला?

प्रिंस के सिर में गोली लगी थी, जो शरीर के आर-पार हो गई थी, जिससे उसकी हालत शुरू से ही काफी गंभीर थी। अस्पताल प्रशासन ने प्रिंस की जान बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं होने पर उसकी मौत हो गई। गुरु नानक देव अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. करमजीत सिंह ने बताया कि जब प्रिंस को अस्पताल लाया गया था, तब भी उसकी हालत काफी नाजुक थी। कल शाम से उसका ब्लड प्रेशर लगातार कम हो रहा था और सांस लेने में दिक्कत होने पर उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था। ICU में डॉक्टरों की स्पेशल टीम ने लगातार कोशिश की, लेकिन उसकी मौत हो गई।

अन्य ख़बरें जानें-

Canadian School Shootout: कनाडा के स्कूल में गोलीबारी करने वाला: 18 साल का ट्रांसजेडर संदिग्ध हमलावर, जानिए क्या थे उसकी गोली चलाने का कारण और हमलावर के बारे में ये पता चला?

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *