Bomb Threat: गुरदासपुर, मुक्तसर, नवांशहर के डीसी आफिसों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल के ज़रिए मिली धमकी, मचा हड़कंप

Nawanshahr Bomb Threat: पंजाब के जिला नवांशहर के डीसी आफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. बताया जा रहा है कि यह धमकी…

Nawanshahr Bomb Threat:

पंजाब के जिला नवांशहर के डीसी आफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. बताया जा रहा है कि यह धमकी ईमेल के ज़रिए दि गई है. इसके बाद लोगों में हड़कंप मच गया. वही सिटी पुलिस तथा अपने टीम को लेकर जांच शुरू  कर दी. पुलिस ईमेल की जांच किया जा रहा है. डीएसपी ने कहा कि घबराने की ज़रूरत नहीं.

Muktsar Bomb Threat-

मुक्तसर डीसी दफ्तर को शुक्रवार को एक ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली. जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया और तुरंत सारे स्टाफ को बाहर कर जगह दफ्तर खाली करवा लिया गया. डीसी दफ्तर के मुख्य गेट को बंद कर दफ्तर को पूरी तरह सील कर दिया गया है और भारी पुलिस प्रशासन तैनात कर दिया गया.

Gurdaspur Bomb Threat-

गुरदासपुर के डीसी दफ्तर को भी धमकी भरा मेल भेजा गया. मौके पर बम निरोधक दस्ता पहुंच गया है. पुलिस द्वारा परिसर को खाली करा लिया गया है और बम का पता लगाने एवं निरोधक दस्ते तथा पुलिस दल परिसर की तलाशी ले रहे हैं.

अन्य ख़बरें जानें-

Hony Singh Contiversy: हनी सिंह ने अपने विवादित बयान पर सफाई देते हुए मांगी माफी, जानें क्या बोले ?

खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *