Assam student Assault: असम के छात्र से मध्यप्रदेश में मारपीट मामले में 5 छात्रों पर जानलेवा हमले का आरोप, विश्वविद्यालय प्रशासन ने किया सस्पेंड, जानिए क्या बोले सीएम?

Assam student Assault in MP: मध्यप्रदेश के अनूपपुर में अमरकंटक स्थित इस विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र स्नातकोत्तर में पढ़ रहे असम के छात्र से मारपीट का…

Assam student Assault in MP:

मध्यप्रदेश के अनूपपुर में अमरकंटक स्थित इस विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र स्नातकोत्तर में पढ़ रहे असम के छात्र से मारपीट का मामला (Assam student Assault in MP) सामने आया. पिडित हीरोस ज्योतिदास ने आरोप लगाया था कि 13 जनवरी को शराब के नशे में धुत कुछ छात्रों ने उनके साथ बुरी तरह मारपीट की. इसके बाद मामले में पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई. मामले में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कहा कि पुलिस की ओर से इस प्रकरण में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. संबंधित शैक्षणिक संस्थान ने भी आरोपी छात्रों के खिलाफ कारर्वाई की है.

Assam student Assault in MP,आरोपीयों के विरुद्ध एक्शन-

डॉ यादव ने सोशल मीडिया पर बताया कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय में असम के विद्यार्थी के साथ छात्रावास में हुई मारपीट के मामले में पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज कर विधिवत कारर्वाई की जा रही है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी आरोपी छात्रों के विरुद्ध अपने स्तर पर एक्शन लिया है. वहीं दूसरी ओर विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्र के साथ मारपीट के आरोपी पांचों छात्रों को विश्वविद्यालय से निष्कासित कर दिया गया है.

घटना की जांच में दोषी पाए गए 5 छात्रों अनुराग पाण्डेय, जतिन सिंह, रजनीश त्रिपाठी, विशाल यादव और उत्कर्ष सिंह को विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय से निष्कासित कर दिया है. पीड़ित छात्र की रिपोर्ट के आधार पर अमरकंटक थाने में उपरोक्त पांचों छात्रों के विरुद्ध मारपीट सहित कई धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया गया है.

अन्य ख़बरें जानें-

Bomb Threat: गुरदासपुर, मुक्तसर, नवांशहर के डीसी आफिसों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल के ज़रिए मिली धमकी, मचा हड़कंप

खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *