Haryana RS Candidates: हरियाणा में भाजपा और कांग्रेस ने उतारे उम्मीदवार, जानिए चुनाव से पहले ही कांग्रेस के बड़े नेता का इस्तीफा क्यों?

Haryana RS Candidates: राज्यसभा के चुनाव के लिए सभी दल समीकरण बनाने में लगी है। इसी बीच हरियाणा की दो राज्यसभा सीटों के चुनाव के…

Haryana RS Election: हरियाणा में भाजपा और कांग्रेस ने उतारे उम्मीदवार, जानिए चुनाव से पहले ही कांग्रेस के बड़े नेता का इस्तीफा क्यों?

Haryana RS Candidates:

राज्यसभा के चुनाव के लिए सभी दल समीकरण बनाने में लगी है। इसी बीच हरियाणा की दो राज्यसभा सीटों के चुनाव के लिए भाजपा और कांगेस ने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। भाजपा से संजय भाटिया नामांकन करेंगे। वंही कांग्रेस ने उम्मीदवार कर्मवीर सिंह बौद्ध भी आज ही अपना (Haryana RS Candidates) नामांकन करेंगे। लेकिन भाजपा के दूसरे नाम निर्दलीय पर दाव खेल रही है। इस बीच कांग्रेस कांग्रेस में इस नाम से आपसी घमासान भी हो गया है।

भाजपा का खेला-

भाजपा नेता सतीश नांदल को सभी काम छोड़कर मुख्यमंत्री आवास पर बुलाया गया है। वे सबसे बाद में तीसरे और अंतिम प्रत्याशी के तौर पर नामांकन कर सकते हैं। संजय भाटिया के साथ प्रभारी सतीश पूनिया, सह-प्रभारी सुरेंद्र नागर, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के साथ महामंत्री (संगठन) फणींद्रनाथ शर्मा और डॉ. अर्चना गुप्ता भी मौजूद होंगे। कुछ ही देर में सभी हरियाणा विधान सभा पहुंचेंगे। इस बीच कांग्रेस के अंतरीक कलह का भी बीजेपी के फायदा मिलेगा।

Haryana RS Candidates, कांग्रेस उम्मीदवार-

कांग्रेस उम्मीदवार कर्मवीर सिंह बौद्ध भी आज ही अपना नामांकन करेंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने उनके नामांकन पत्र दाखिल करवाने से जुड़े डॉक्यूमेंट की प्रकिया पूरी करवाई।

बुधवार रात को कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा के आवास पर कांग्रेस विधायक रात्रि भोज के लिए जुटे। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत तमाम विधायक मौजूद रहे। कर्मवीर सिंह बौद्ध किसी भी गुट या खेमे से जुड़े हुए नेता नहीं माने जाते।

कांग्रेस में आंतरिक घमासान-

चुनाव से पहले ही कांग्रेस में आंतरिक घमासान मच गया है। कर्मवीर को टिकट देने से हुड्‌डा के करीबी का इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस ओबीसी नेता तेलूराम जांगड़ा ने पार्टी से इस्तीफा दिया।

अन्य ख़बरें जानें-

Himachal Rajya Sabha Candidate: हिमाचल में राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस उम्मीदवार की घोषणा

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *