Himachal Rajya Sabha Candidate:
हिमाचल प्रदेश की राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस पार्टी ने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। कांग्रेस पार्टी ने इस बार नया दाव चला है। पार्टी ने आज सुबह कांगड़ा जिला कांग्रेस के अध्यक्ष अनुराग शर्मा के नाम का एलान किया है। पार्टी के इस फैसले ने सभी को चौंका दिया है।

अनुराग आज मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ विधानसभा में नामांकन पत्र दाखिल (Himachal Rajya Sabha Candidate) करेंगे। इस बैठक में आगामी राज्यसभा चुनाव और प्रदेश की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा होने की संभावना है।
कौन है अनुराग शर्मा-
अनुराग शर्मा पेशे से व्यवसायी हैं। 2 माह पहले ही वे कांगड़ा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बने हैं। बीड़ बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रहे हैं। पिता प्यारे लाल शर्मा ग्राम पंचायत बीड़ से छह बार पंचायत प्रधान और एक बार पंचायत समिति अध्यक्ष रहे हैं।
Himachal Rajya Sabha Candidate, सीएम ने क्या कहा-
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया पर अनुराग शर्मा को बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि ‘जिला कांग्रेस कमेटी, कांगड़ा के अध्यक्ष एवं जमीनी कार्यकर्ता श्री अनुराग शर्मा जी को कांग्रेस पार्टी द्वारा हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
जिला कांग्रेस कमेटी, कांगड़ा के अध्यक्ष एवं जमीनी कार्यकर्ता श्री अनुराग शर्मा जी को कांग्रेस पार्टी द्वारा हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
अनुराग जी के अनुभव से प्रदेश की आवाज़ संसद में मजबूती से गूंजेगी और जनता के… pic.twitter.com/KnvzotV6NJ
— Sukhvinder Singh Sukhu (@SukhuSukhvinder) March 5, 2026
हांलाकि, अब देखने वाली बात ये होगी की इस पर प्रदेश बीजेपी की क्या प्रतिक्रिया होती है। अगर बीजेपी अपना कोई उम्मीदवार उतारती है तो 19 मार्च को चुनाव होगा। हाल में प्रदेश में बीजेपी के पास 28 और कांग्रेस के पास 48 सीटे है।
अन्य ख़बरें जानें-
Hukamnama Sri Darbar Sahib: ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਅੱਜ ਦਾ ਹੁਕਮਨਾਮਾ 05-March-2026
ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE
By- Anil Thakur


