Bihar Budget 2026: बिहार सरकार नें महज 11 मिनट में पेश किया, 3.47 लाख करोड़ रुपये का बजट, ज्ञान, विज्ञान और अरमान पर केंद्रित

Bihar Budget 2026: बिहार में नई सरकार ने मंगवार को अपना पहला बजट पेश किया. बज़ट वित्त मंत्री विजेंद्र यादव (79) ने पेश किया. पुरा…

Bihar Budget 2026: बिहार सरकार नें महज 11 मिनट में पेश किया, 3.47 लाख करोड़ रुपये का बजट, ज्ञान, विज्ञान और अरमान पर केंद्रित

Bihar Budget 2026:

बिहार में नई सरकार ने मंगवार को अपना पहला बजट पेश किया. बज़ट वित्त मंत्री विजेंद्र यादव (79) ने पेश किया. पुरा बजट महज़ 11 मिनट 35 सेकंड में खत्म हो गया. नीतीश कुमार सरकार (Bihar Budget 2026) का ये सबसे छोटा बजटीय भाषण था. इस बार के बजट को ‘ज्ञान, विज्ञान और अरमान’ पर केंद्रित बताया गया है. इसमें ‘ईमान’ और ‘सम्मान’ को भी जोड़ा गया है.

वित्त मंत्री विजेंद्र यादव से जब पत्रकारों ने छोटे बजट भाषण के बारे में पूछा तो उन्होंने जवाब दिया, “लंबा भाषण देने से क्या होगा. सारी बातें तो पहले ही आ गई हैं.

Bihar Budget 2026, इंडस्ट्रियलाइजेशन पर फ़ोकस-

बिहार में इस बार का बजट 3.47 लाख करोड़ है. यह पिछली बार के 3.16 लाख करोड़ के बजट से 30,000 करोड़ ज़्यादा है. वित्त सचिव आनंद किशोर ने बजट भाषण के बाद प्रेस वार्ता में कहा, इस बजट के इंडस्ट्रियलाइजेशन पर सबसे ज़्यादा फ़ोकस है. इसके अलावा शहरी इलाकों का विकास, पर्यटन, स्वास्थ्य, शिक्षा भी सरकार के एजेंडा में शामिल है.

सात निश्चय पार्ट थ्री-

हालांकि यदि विभागीय आवंटन देखा जाए तो उद्योग विभाग में योजना व्यय महज़ 3200 करोड़ रुपये है. बजट में नीतीश सरकार द्वारा घोषित ‘सात निश्चय पार्ट थ्री’ पर भी ध्यान केंद्रित किया गया है. ‘सात निश्चय पार्ट थ्री’ में प्रति व्यक्ति आय दोगुनी करना, एक करोड़ रोज़गार, महिला को सशक्त बनाने, सबका जीवन आसान बनाने जैसे संकल्प शामिल हैं.

अन्य ख़बरें जानें-
India-US trade Deal: भारत-अमेरिका ट्रेड डील, ट्रंप टैरिफ और डील में कृषि और डेयरी के बारे में वाणिज्य मंत्री ने दी जानकारी
ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *