SL vs ENG T20: श्रीलंका और इंग्लैंड का तीसरा टी20 मैच, 300 के स्ट्राइक रेट से गरजा हैरी ब्रूक का बल्ला

SL vs ENG 3rd T20 Final Match : श्रीलंका और मेहमान इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच आज तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की द्विपक्षीय सीरीज का…

SL vs ENG T20: श्रीलंका और इंग्लैंड का तीसरा टी20 मैच, 300 के स्ट्राइक रेट से गरजा हैरी ब्रूक का बल्ला

SL vs ENG 3rd T20 Final Match :

श्रीलंका और मेहमान इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच आज तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की द्विपक्षीय सीरीज का तीसरा व अंतिम मैच खेला जाएगा। इस सीरीज के पहले दो मैच जीतकर इंग्लैंड के पास अजेय बढ़त. पहले मैच में श्रीलंका को 11 रन से हार का सामना करना पड़ा था. श्रीलंकाई टीम इसमें जीत के साथ टी20 वर्ल्ड कप में उतरने की कोशिश करेगी.

5 विकेट के नुकसान पर 189 रन-

पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया दूसरा टी20 बारिश से प्रभावित रहा. पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंका ने 5 विकेट के नुकसान पर 189 रन का स्कोर खड़ा दिया. दूसरी पारी में बारिश की वजह से इंग्लैंड को 17 ओवर में 168 रन का लक्ष्य मिला, जिसे मेहमानों ने टॉम बैंटन की अर्धशतकीय पारी और कप्तान हैरी ब्रूक की 300 के स्ट्राइक रेट वाली तूफानी बैटिंग से 16.4 ओवर में हासिल कर लिया. इंग्लैंड ने 4 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए.

33 गेंदों में 54 रन-

टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लैंड का स्कोर 7.2 ओवर में 57/2 था, जब बारिश ने दस्तक दी. लगभग एक घंटे के बाद मुकाबला शुरू हुआ तो DLS से इंग्लैंड को जीत के लिए 17 ओवर में 168 रन का संशोधित लक्ष्य मिला. इसके बाद टॉम बैंटन ने 33 गेंदों में 54 रन की नाबाद पारी खेलकर इंग्लैंड के लिए जीत की नींव रखी. बैंटन की पारी में चार चौके और तीन छक्के शामिल रहे. जोस बटलर ने 6 चौकों की मदद से 39 रन बनाए. कप्तान हैरी ब्रूक का बल्ला 300 के स्ट्राइक रेट से गरजा. ब्रूक ने 12 गेंदों में 36 रन की तूफानी पारी खेली. सैम करन 20 रन बनाकर नाबाद रहे.

पवन रत्नायके ने बनाए सबसे ज्यादा 40 रन-

श्रीलंका के लिए पवन रत्नायके ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए. 22 गेंदों की इस पारी में रत्नायके ने 5 चौके और एक छक्का लगाया. ओपनर पथुम निसांका और कामिल मिशरा श्रीलंका को अच्छी शुरुआत दिलाई थी. श्रीलंका का स्कोर 11 ओवर में 106/2 था. लग रहा था कि टीम 200 के पार आसानी से पहुंच जाएगी, लेकिन इंग्लैंड के गेंदबाजों ने उन्हें 190 रन के अंदर ही रोक दिया. निसांका ने 22 गेंदों में 34 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल रहे.

अन्य ख़बरें जानें-
Bihar Budget 2026: बिहार सरकार नें महज 11 मिनट में पेश किया, 3.47 लाख करोड़ रुपये का बजट, ज्ञान, विज्ञान और अरमान पर केंद्रित
ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *