Bangladesh Violence NCP Student Leader Attack:
बांग्लादेश Bangladesh में हिंसा ने ढाका समेत ज्यादातर बड़े शहर हिंसा की चपेट में हैं. हिंसा सिलसिला गुरुवार को छात्र नेता उस्मान हादी की मौत के बाद शुरू हुआ. अब बताया जा रहा है कि शेख हसीना विरोधी एक और नेता पर हमला हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खुलना में सोमवार दोपहर 12 बजे नेशनल सिटिजंस पार्टी (NCP) के नेता मोहम्मद मोतालेब शिकदर को घर में घुसकर गोली मार दी गई.
सिर को निशाना बनाकर की फायरिंग-
हमलावरों ने सीधे मोतालेब के सिर को निशाना बनाकर फायरिंग की. वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें उठाकर खुलना मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है.
बच गई जान – (Bangladesh)
पुलिस के मुताबिक, शुरुआत में उनकी हालत काफी नाजुक थी. डॉक्टरों ने बताया कि गोली उनके कान के एक तरफ से अंदर गई और फिर त्वचा को चीरते हुए कान की दूसरी तरफ से बाहर निकल गई. यानी गोली सिर के अंदर या दिमाग तक नहीं पहुंची, इसलिए गंभीर अंदरूनी चोट नहीं हुई. उनकी जान बच गई. मोतालेब सिकदर एनसीपी (नेशनल सिटिजन पार्टी) के खुलना डिविजनल चीफ और पार्टी के केंद्रीय आयोजक है. सिकदर पर हमले में भी उस्मान हादी पर हुए अटैक जैसा ट्रेंड दिखा है. हादी की तरह ही अज्ञाक बंदूकधारियों ने सिकदर को सिर में गोली मारी है. हमलावर अटैक के बाद फरार होने में कामयाब रहे हैं.



