Baltej Pannu:
पटियाला के राजिंद्रा जिमखाना क्लब में एक विशेष शिविर का शनिवार को आयोजन किया गया। इस मौके PRTC के चेयरमैन हरपाल सिंह जनेजा भी शामिल रहे। शिविर के दौरान, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत लोगों के हेल्थ कार्ड बनाए गए, ताकि आम जनता सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं का अधिकतम लाभ उठा सके। इस अवसर पर, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार और आम आदमी पार्टी के प्रदेश महासचिव बलतेज सिंह पन्नू विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में पन्नू ने विपक्षी दलों के सवालों का तीखा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। गैंगस्टरों की सूची जारी करने के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि पहली बार सरकार ने जनता से सहयोग मांगा है। अपराधियों पर नकेल कसने के लिए बड़े इनामों की घोषणा की गई है। उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया कि जो कोई भी कानून को अपने हाथ में लेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। इसके साथ ही, उन्होंने आगामी चुनावों को लेकर विश्वास व्यक्त किया कि ‘AAP’ का नेतृत्व पूरी तरह से एकजुट है और आने वाले समय में भी शानदार जीत दर्ज करेगा।
अन्य ख़बरें जानें-
Mustafabad Grain Market: यमुनानगर की मुस्तफाबाद
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



