Mustafabad Grain Market:
यमुनानगर की मुस्तफाबाद अनाज मंडी में मार्केट कमेटी की अनियमितताएं एक बार फिर उजागर हुई है। भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के सदस्य हाथों में झंडा लेकर अनाज मंडी पहुंचे आढ़तियों की दुकान पर रखें गेहूं की अनाज मंडी के बोरियों का वजन कराया। उसमें ज्यादा वजन पाया गया इसके अलावा मंडी में फरसी काँटों से भी तुलाई की जा रही थी। सचिव ने कार्रवाई करते हुए 8 फर्मों के खिलाफ करीब 75 हजार रुपये का चालान काटा है।
तौल प्रक्रिया में गड़बड़ी
किसानों ने आरोप लगाया कि उनकी गेहूं की बोरियों में जानबूझकर अतिरिक्त वजन दिखाया जा रहा था। जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि मंडी में पुराने और संदिग्ध फरसी कांटों का इस्तेमाल किया जा रहा था। इन उपकरणों की सटीकता पर सवाल उठाए जा रहे हैं। इससे तौल प्रक्रिया में गड़बड़ी की आशंका और बढ़ गई है। इस पूरे मामले को लेकर भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के कार्यकर्ताओं में भारी रोष देखने को मिला।
8 फर्मों के खिलाफ करीब 75 हजार रुपये काटा चालान
भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह टीम के सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर जोरदार नारेबाजी की और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। किसानों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की है। अनाज मंडी के सचिव अवतार सिंह ने कार्रवाई करते हुए 8 फर्मों के खिलाफ करीब 75 हजार रुपये का चालान काटा है।
लापरवाही नहीं किया जाएगा बर्दारशत
अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में ऐसी किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी किसान नेता जसप्रीत सिंह ने इस मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि किसानों के साथ किसी भी प्रकार की लूट अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो किसान बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
अन्य ख़बरें जानें-
Lehragaga CHC: लेहरागागा में नए सिरे से तैयार कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में OPD और IPD
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



