PBKS vs SRH IPL 2026:
IPL 2026 के मुकाबलो में आज पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने होंगी. मुकाबला दोपहर 3:30 बजे चंड़ीगढ़ के पास मुल्लापुर स्थित महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों के आब तक के 3-3 मैचों में पंजाब ने 2 में जीत हासिल की है. वहीं, एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. दूसरी ओर, सनराइजर्स की टीम ने 1 मैच जीता है. अंक तालिका में पंजाब की टीम 5 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर और हैदराबाद 2 अंकों के साथ छठे स्थान पर है. न्यू चंडीगढ़ के मुल्लापुर महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच आमतौर पर गेंदबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. खासकर तेज गेंदबाज यहां काफी प्रभावी साबित हो सकते हैं.
PBKS vs Sunrisers दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
पंजाब किंग्स:
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल. इम्पैक्ट प्लेयर – विजय कुमार वैशाख.
सनराइजर्स हैदराबाद:
ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट. इम्पैक्ट प्लेयर – ईशान मलिंगा.
अन्य ख़बरें जानें-
Baltej Pannu: बलतेज पन्नू का विपक्ष को करारा जवाब
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

