Yamunanagar Anganwadi Workers and Helpers Protest:
यमुनानगर में जिले भर की आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स ने आज अपनी मांगों को लेकर एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया। आंगनवाड़ी वर्कर हेल्पर यूनियन के बैनर तले आयोजित इस धरने में सैकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लिया और सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई। इसमें छछरौली, रादौर, बिलासपुर, जगाधरी ग्रामीण और मुस्तफाबाद सहित विभिन्न ब्लॉकों से आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स पहुंचीं। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि उन्हें पिछले कई महीनों से मानदेय नहीं मिल रहा है।
आंगनवाड़ी केंद्रों का किराया पिछले डेढ़ साल दे रहे अपनी जेब से
प्रधान कमलेश देवी की अध्यक्षता में धरना आयोजित किया। प्रधान ने कहा कि, यह समय सबसे अधिक खर्च का होता है। बच्चों के दाखिले, कॉपियां और किताबों पर खर्च बढ़ जाता है, लेकिन ऐसे में भी उन्हें पाई-पाई के लिए तरसना पड़ रहा है। इतना ही नहीं, आंगनवाड़ी केंद्रों का किराया पिछले डेढ़ साल से वर्कर्स अपनी जेब से भर रही हैं। गैस सिलेंडर का खर्च भी दो साल से नहीं मिला, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति और खराब हो गई है।
मागें न मानने पर तेज हो सकता हा अंदोलन
प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर आरोप लगाया कि योजनाओं की घोषणा तो बड़े स्तर पर की जाती है, लेकिन जमीनी स्तर पर उनका कोई लाभ नहीं मिल रहा। धरने के दौरान महिलाओं ने डीसी के माध्यम से अपनी मांगों को विभाग के उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने की बात कही और चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
अन्य ख़बरें जानें-
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



