Sonipat Pregnant Death: सोनिपत में 23 साल की 5 महिने की प्रेग्नेंट विवाहिता की मौत, परिवार का दहेद के लिए तंग करने का आरोप

Sonipat Pregnant Woman Death: सोनिपत के ठरू गांव में सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां इंटर-रिलिजन लव-मैरिज करने वाली नवविवाहिता साइमा की संदिग्ध मौत हो…

Sonipat Pregnant Death: सोनिपत में 23 साल की 5 महिने की प्रेग्नेंट विवाहिता की मौत, परिवार का दहेद के लिए तंग करने का औरोप

Sonipat Pregnant Woman Death:

सोनिपत के ठरू गांव में सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां इंटर-रिलिजन लव-मैरिज करने वाली नवविवाहिता साइमा की संदिग्ध मौत हो गई। 22 अप्रैल को शादी की पहली सालगिरह थी, लेकिन 12 अप्रैल को ही उसकी जिंदगी हमेशा के लिए थम गई। 23 साल की साइमा 5 माह की प्रेग्नेंट थी।

दहेज के लिए करते थे तंग

साइमा के भाई सैफ ने बताया, शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए तंग करते थे। हमने 50 हजार रुपये दिए, लेकिन फिर भी मारपीट जारी रही। साइमा के पूरे शरीर पर चोट के निशान थे, कान के पीछे नीला निशान साफ दिखा। तीन माह पहले वो मायके आई थी, प्रताड़ना की पूरी कहानी सुनाई। हमने रोकने की कोशिश की, लेकिन रिश्ता बचाने वो लौट गई। सास ने बताया कि मीना ने बताया कि साइमा शारीरिक रूप से कमजोर थी, चक्कर आते थे। 11 अप्रैल रात 9 बजे चक्कर से गिरी, अस्पताल ले गए, लेकिन 12 अप्रैल को मौत हो गई।

फिल्मी लव-स्टोरी

दोनों की लव-स्टोरी भी फिल्मी रही। साइमा पानीपत की कंपनी में काम करती थी, बाद में गन्नौर की लाइट फैक्ट्री में शिफ्ट हुई। वहां इलेक्ट्रीशियन सावन से मिले। जनवरी 2025 में बातें शुरू हुईं, अप्रैल में परिवार को छुपाकर दिल्ली कोर्ट-मैरिज कर ली। साइमा के गुमशुदा होने पर पुलिस जांच में शादी का राज खुला। तब से ठरू गांव में साथ रहने लगे। सदर थाना प्रभारी अशोक ने कहा, भाई की शिकायत पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार, हर एंगल से जांच चल रही। साइमा का शव परिजनों को सौंप दिया। ये मामला दहेज लोभ की काली सच्चाई उजागर करता है। क्या पोस्टमॉर्टम से सच्चाई सामने आएगी

अन्य ख़बरें जानें-

Himachal Foundation Day: हिमाचल में मनाया 79वां स्थापना दिवस

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *