Himachal Foundation Day: हिमाचल में मनाया 79वां स्थापना दिवस: सिएम ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों और किन्नौर की महिलाओं को 1500 रु देने की घोषण 

79th Foundation Day Celebrated in Himachal: हिमाचल प्रदेश का 79वें स्थापना दिवस आज रिज मैदान पर मनाया गया। इस अवसर पर शिमला में जिला स्तरीय…

Himachal Foundation Day: हिमाचल में मनाया 79वें स्थापना दिवस: सिएम ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों और किन्नौर की महिलाओं को महीने 1500 रुपए देने की घोषण 

79th Foundation Day Celebrated in Himachal:

हिमाचल प्रदेश का 79वें स्थापना दिवस आज रिज मैदान पर मनाया गया। इस अवसर पर शिमला में जिला स्तरीय और किन्नौर जिला के मुख्यालय रिकांगपिओ में राज्य स्तरीय कार्यक्रम मनाया गया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सुबह 11 बजे तिरंगा फहराकर समारोह का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने समस्त प्रदेशवासियों को हिमाचल दिवस की हार्दिक बधाई दी।

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को गे्रच्युटी मई महीने तक देगें

मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए सबसे पहले समस्त प्रदेशवासियों को हिमाचल दिवस की हार्दिक बधाई दी। सीएम ने इस दौरान कहा कि हिमाचल प्रदेश आत्मनिर्भर बनने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है। सीएम ने ऐलान किया कि प्रदेश के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पहली फरवरी, 2016 से 31 दिसंबर, 2021 तक का बकाया भुगतान, गे्रच्युटी मई महीने तक दे दी जाएगी। इसके लिए सरकार पर 50 करोड़ का अतिरिक्त खर्च बढ़ेगा। इसके अलावा 31 मार्च तक 2 साल का अनुबंध सेवाकाल पूरा करने वाले कर्मचारियों को नियमित करने का ऐलान मुख्यमंत्री ने किया।

किन्नौर की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए देने की घोषण

इसके आलावा किन्नौर की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए देने की घोषण श्री सुक्खू ने मंच से की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पहला डे बोर्डिंग स्कूल की शुरूआत रिकांपिओ से की जा रही है और अगले छह महीने में यह स्कूल तैयार हो जाएगा। हिमाचल दिवस पर एक बड़ा ऐलान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पुलिस कर्मचारियों के लिए किया। उन्होंने कहा कि समर्पण भाव और ईमानदारी से काम करने वाले कर्मचारियों को रिटायरमेंट पर प्रोमोशन दी जाएगी। यह कर्मचारियों के लिए एक स्तर उच्च मानद पद होगा। साथ ही उन्होंने क्लास-वन अफसरों की तीन फीसदी सैलरी डेफर करन का फैसला भी विड्रा कर दिया।

अन्य ख़बरें जानें-

गैंगस्टरों ते वार का 84वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 566 स्थानों पर छापेमारी; 311 गिरफ्तार

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *