AAP vs Raghav Chadha: कुछ किताबें ठीक उसी समय पहुंचती हैं जब उन्हें पहुंचना होता है- राघव चड्डा का नया पोस्ट

AAP vs Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी (आप) राज्यसभा सांसद राघव चड्डा के पार्टी नेतृत्व के साथ चल रहे आरोप-प्रत्यारोप के बीच इंस्टाग्राम पर एक…

AAP vs Raghav Chadha: कुछ किताबें ठीक उसी समय पहुंचती हैं जब उन्हें पहुंचना होता है- राघव चड्डा का नया पोस्ट

AAP vs Raghav Chadha:

आम आदमी पार्टी (आप) राज्यसभा सांसद राघव चड्डा के पार्टी नेतृत्व के साथ चल रहे आरोप-प्रत्यारोप के बीच इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की है। चड्डा ने पोस्ट में लेखक रॉबर्ट ग्रीन की किताब “द 48 लॉज ऑफ पावर” पढ़ते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने किताब के कवर और पहले चैप्टर की तस्वीरें भी साझा की हैं।

राघव चड्ढा ने अपनी पोस्ट में लिखा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Raghav Chadha (@raghavchadha88)

इस हफ्ते किसी ने मुझे एक किताब भेंट की। कुछ किताबें ठीक उसी समय पहुंचती हैं जब उन्हें पहुंचना होता है। इसे नजरअंदाज करना मुश्किल है। उन्होंने जिस किताब के पेज को पोस्ट किया है, उसमें लिखा है कि ‘नेवर आउटसाइन द मास्टर’, जिसका मतलब है कि अपने गुरु को हमेशा ऊंचा दर्जा दें।

सोशल मीडिया अकाउंट्स पर नई-नई पोस्ट

उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा और पार्टी के नेताओं के बीच जुबानी जंग चल रही है। राघव चड्ढा रोज अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर नई-नई पोस्ट कर रहे हैं। कल राघव ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वह पंजाब के मुद्दों को सदन में उठाते हुए नजर आ रहे।

अन्य ख़बरें जानें-

KKR vs PBKS IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना पंजाब किंग्स से

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *