Punjab Administrative Reshuffle: पंजाब सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, जालंधर और पटियाला के डीसी का भी तबादला

Punjab Administrative Reshuffle: पंजाब सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। इसके तहत कई आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश…

Punjab Administrative Reshuffle: पंजाब सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, जालंधर औप पटियाला के डीसी का भी तबादला

Punjab Administrative Reshuffle:

पंजाब सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। इसके तहत कई आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए गए हैं। इस फेरबदल में दो बड़े अधिकारियों के तबादले की चर्चा हैं। वे हैं हिमांशु अग्रवाल जिन्हें जालंधर से हटाकर पटियाला का उपायुक्त नियुक्त किया और दूसरे है वरजीत वालिया जिन्हें पटियाला से जालंधर का उपायुक्त बनाया गया है। सरकार का कहना है कि यह फेरबदल प्रशासनिक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

Order dated 06-04-2026मुख्य सचिव, तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सुमेर सिंह गुर्जर को प्रधान सचिव, रक्षा सेवा कल्याण विभाग बनाया गया है। स्वास्थ्य क्षेत्र में भी बदलाव करते हुए कंवलप्रीत बराड़ को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की सचिव के साथ खाद्य एवं औषधि प्रशासन और फरीदकोट मंडल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसी तरह बबीता को कृषि आयुक्त के साथ फिरोजपुर मंडल का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। हरप्रीत सिंह सूदन को खेल एवं युवा सेवाएं विभाग का निदेशक बनाया गया है और उन्हें अन्य औद्योगिक संस्थानों की जिम्मेदारी भी दी गई है।

अन्य ख़बरें जानें-

AAP vs Raghav Chadha: कुछ किताबें ठीक उसी समय पहुंचती हैं

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *