Kolkata Knight Riders vs Punjab Kings:
कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स का आमना-सामना आज ईडन गार्डन में होने वाला है। केकेआर ने अब तक दो मैच खेले हैं जिसमें हार का सामना करना पड़ा है। दूसरी तरफ पंजाब को अपने दोनों मैचों में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला ईडन गार्डन में शाम के 7:30 बजे शुरू होगा। इसके लिए टॉस आधे घंटे पहले यानी 7 बजे होगा।
केकेआर को दो मैच में मिली है हार
तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए आईपीएल का इस बार का सीजन अच्छा नहीं रहा है। टीम ने लगातार दो मैच गंवाए हैं। केकेआर की टीम गेंदबाजों की चोट से जूझ रही है। लेकिन टीम की असली समस्या खराब रणनीति है। केकेआर की टीम कागजों में मजबूत नजर आ रही है, लेकिन उसकी रणनीति कारगार नहीं रही है। इस कारण टीम को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
पंजाब किंग्स की दोनों मुकाबलों में जीते
पंजाब किंग्स की बात केरें तो इसने शुरुआत के दोनों मुकाबले जीते हैं। पंजाब की कप्तानी उसी श्रेयस अय्यर के पास है जिन्होंने केकेआर को 2024 में अपनी कप्तानी में खिताब दिलाया था। टीम को श्रेयस अय्यर को रिटेन नहीं करने का भी खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। टी20 में खराब फॉर्म में होने के बावजूद कप्तान के तौर पर लाए गए। अजिंक्य रहाणे ने सबसे अधिक रन बनाकर कुछ हद तक आलोचकों को चुप करा दिया लेकिन चंद्रकांत पंडित की जगह अभिषेक नायर को मुख्य कोच बनाने जैसे टीम के फैसलों पर सवाल उठ रहे हैं।
केकेआर प्लेइंग-11
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी, फिन एलन, मनीष पांडे, तेजस्वी दहिया, सौरभ दुबे, रोवमैन पॉवेल, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, नवदीप सैनी, सार्थक रंजन, रचिन रवींद्र, प्रशांत सोलंकी, मथीशा पथिराना, उमरान मलिक, दक्ष कामरा।
पंजाब किंग्स प्लेइंग-11
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जैंसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, प्रियांश आर्या, विष्णु विनोद, सूर्यांश शेडगे, प्रवीण दुबे, हरप्रीत बरार, यश ठाकुर, अजमतुल्लाह उमरजई, बेन द्वारशुइस, लॉकी फर्ग्यूसन, मिचेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पाइला अविनाश, विशाल निशाद।
अन्य ख़बरें जानें-
Panchkula Municipal Corporation: नगर निगम पंचकूला के 160 करोड रुपए
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



