CM Saini Suspended Patwari: मुख्यमंत्री सैनी के हरियाणा के 6 पटवारी को सस्पेंड करने के बाद पटवारियों ने किया प्रदर्शन, हड़ताल पर

CM Saini Suspended Patwari: भिवानी में दी पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के बैनर तले पटवारियों ने सोमवार को लघु सचिवालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया।…

CM Saini Suspended Patwari: मुख्यमंत्री सैनी के हरियाणा के 6 पटवारी को सस्पेंड करने के बाद पटवारियों ने किया प्रदर्शन, हड़ताल पर

CM Saini Suspended Patwari:

भिवानी में दी पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के बैनर तले पटवारियों ने सोमवार को लघु सचिवालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। पटवारियों ने कहा कि प्रदेश के 6 पटवारियों को हरियाणा सरकार ने सस्पेंड किया है। जिसके खिलाफ मजबूरन उन्हें यह विरोध प्रदर्शन करना पड़ रहा है। सरकार ने कहा था कि 29 जनवरी तक सस्पेंड किए गए पटवारियों को बहाल कर दिया जाएगा, लेकिन सरकार ने इन्हें बहाल नहीं किया। इसलिए वे सकार के इस रवैए के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

जुई खुर्द से हल्का पटवारी कृष्ण कुमार ने कहा कि उन्हें भी सस्पेंड किया गया है। उन पर आरोप है कि क्षतिपूर्ति पोर्टल की गिरदावरी के दौरान एक ही फोटो अलग-अलग खसरा नंबर पर अपलोड कर दिया। उनका कहना है कि बरसात के कारण हर जगह पर दूर-दूर तक पानी भरा हुआ था। ऐसे में उनको सस्पेंड कर दिया, जो गलत है, उनको जल्द से जल्द बहाल किया जाए।

पटवारी विक्रांत व बलबीर सिंह ने कहा कि प्रदेश के छह पटवारियों को हरियाणा सरकार ने सस्पेंड कर दिया, जबकि सभी पटवारी अपने काम को बखूबी कर रहे हैं। सभी पटवारियों को जल्द से जल्द बहाल किया जाए अन्यथा आंदोलन भी तेज हो सकता है। उन्होंने कहा कि इस हड़ताल के चलते गिरदावरी, जमाबंदी, इंतकाल, नक्शा, प्रमाणपत्र संबंधित कार्य व राजस्व कोर्ट संबंधित कार्य तथा तहसील के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार पटवारियों की मां हो को जल्द से जल्द पूरा करें। अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे आंदोलन को आगे भी जारी रखेंगे।

अन्य ख़बरें जानें-
ਵਿਆਹ ਦੀਆਂ ਖੁਸ਼ੀਆਂ ਮਾਤਮ ‘ਚ ਬਦਲੀਆਂ, ਮਨਚਲਿਆਂ ਵੱਲੋਂ ਚਲਾਈ ਗੋਲੀ ਨਾਲ ਡੀਜੇ ਕਰਮੀ ਦੀ ਮੌਤ
ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *