AAP Raily Delhi: आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल की जंतर मंतर में बड़ी रैली, कहा- मैं चाहता तो अमेरिका में पढ़ सकता था, जानिए और क्या बोले ?

AAP Raily Delhi: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल एक्शन मोड में आ गए हैं। शराब घोटाले में आरोप मुक्त होने के बाद…

AAP Raily Delhi: आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल की जंतर मंतर में बड़ी रैली, कहा- मैं चाहता तो अमेरिका में पढ़ सकता था, जानिए और क्या बोले ?

AAP Raily Delhi:

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल एक्शन मोड में आ गए हैं। शराब घोटाले में आरोप मुक्त होने के बाद जंतर-मंतर में आम आदमी पार्टी की जनसभा में अरविंद केजरीवाल ने संबोधन किया।

चाहता तो अमेरिका जा सकता था –

अरविंद केजरीवाल ने कहा, आईआईटी में मेरे बहुत अच्छे नंबर थे। अगर मैं चाहता तो अमेरिका में पढ़ सकता था। लेकिन उस समय मेरे मन में एक ख्याल आया: हमारे देश की हालत बहुत खराब है। अगर हम सब पढ़े-लिखे लोग, आईआईटी और बड़े इंस्टीट्यूशन में पढ़कर अमेरिका चले गए, तो हमारे देश का ख्याल कौन रखेगा? हमारे देश को कौन ठीक करेगा? मैं अमेरिका नहीं गया। मैं इंडिया में ही रहा, मुझे नहीं पता कि प्राइम मिनिस्टर मोदी मुझसे क्यों नफरत करते हैं। प्राइम मिनिस्टर मोदी ने मेरे खिलाफ अनगिनत इंक्वायरी करवाईं। 10 साल में एक पैसा भी करप्शन का नहीं मिला। अगर दिल्ली सरकार का कोई कॉन्ट्रैक्टर, कोई वेंडर खड़ा होकर कहे कि केजरीवाल ने पैसे मांगे, तो मैं पॉलिटिक्स छोड़ दूंगा।

भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का षड्यंत्र-

दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने कहा, ‘हम सबने देखा है कि किस तरह से भाजपा ने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के खिलाफ षड्यंत्र किया। किस तरह झूठे आरोप लगाए गए। बिना किसी सबूत को जेल में डाला गया। आज दिल्ली वाले भी इस अत्याचार के भुक्तभोगी हैं। 10,000 बस मार्शलों को नौकरी से निकाला गया… आज अरविंद केजरीवाल सब लोगों को संबोधित करेंगे कि अब समय आ गया है मोदी जी की तानाशाही और अमित शाह की तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाने का।”

अन्य ख़बरें जानें-

Jalandhar USA Player: यूएसए की क्रिकेट टीम में ऑलराउंडर हरमीत सिंह, पंहुचे अपने घर जालंधर

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *