Helicopter Crash in Iran:
अमेरीका इसराइल के ईरान के साथ युद्ध के बीच सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार 4 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में पायलट भी शामिल है और हेलीकॉप्टर में नीचे गिरते ही आग लग गई थी। इसके बाद शवों को कब्जे में ले लिया गया। हेलीकॉप्टर रिहायशी इलाके में एक सब्जी मार्केट में गिरा था। जिससे कई दुकानें भी जलकर राख हो गईं।
ईरान के सरकारी मीडिया की माने तो, राजधानी तेहरान से करीब 330 किलोमीटर दूर दक्षिणी इलाके में टेक्निकल प्रॉब्लम के कारण हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ। हेलीकॉप्टर भीड़ बाली मार्केट मे गिरा लेकिन यह खाली थी। क्योंकि इजरायल और अमेरिका के हमले के चलते मार्केट खाली करवाई गई थी।
हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ और हादसे में मरने वालों में पायलट, को-पायलट और 2 सब्जी विक्रेता शामिल हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही ईरान के सैन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और आग बुझाकर मलबे को जब्त किया। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसा होने के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए सरकार ने जांच के आदेश दे दिए हैं।
अन्य ख़बरें जानें-
AAP Raily Delhi: आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल की जंतर मंतर में बड़ी रैली,



