Khamenei’s Death Protest India:
ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की हत्या के विरोध में भारत में शिया समुदाय के लोगों ने नमाज के बाद मस्जिद शियान जोहराबाग से जुलूस निकाला। महिला और पुरुषों के हाथ में सुप्रीम लीडर की तस्वीर थीं। ईरान में उनके निधन पर 40 दिनों का राष्ट्रीय शोक और सात दिनों का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस घटना से ईरान में शोक और उथल-पुथल का माहौल है, जबकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिक्रियाएं तेज हो रही हैं।
खामनेई की अमेरिका-इजराइल के संयुक्त हवाई हमलों में मौत के बाद दिल्ली में प्रदर्शन हो रहे हैं। ईरानी राज्य मीडिया ने उनकी मौत की पुष्टि की है, जिसमें बताया गया कि शनिवार को तेहरान में उनके कार्यालय पर हमला हुआ, जिसमें उनकी मौत हो गई। दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज दोपहर तीन बजे ऑल इंडिया शिया काउंसिल ने खामनेई के निधन के विरोध में प्रदर्शन का आयोजन किया है। शाम को कैंडल मार्च भी निकाला जाएगा।
शिया समुदाय में शोक व्यक्त करने और हमले की निंदा करने के लिए ये कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, जबकि देश के अन्य हिस्सों जैसे लखनऊ और श्रीनगर में भी इसी तरह के विरोध और मातम प्रदर्शन हो रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में भी ख़ामेनेई की हत्या के विरोध किया। अमेरिका और इजरायल के मुर्दाबाद के नारे लगाए जा रहे थे। यह जुलूस मेडिकल रोड से बाबे सैय्यद होते हुए सर्कल तक पहुंचा। यहां भी एकजुट होकर सभी ने नारेबाजी की। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सीओ सर्वम सिंह को ज्ञापन दिया।



