Chandigarh Road Accident:
चंडीगढ़ के सेक्टर-26 में एक सड़क हादसे में कैब सवार दो युवतियां घायल हो गईं। मौके पर चंड़ीगढ के मेयर सौरभ जोशी ने तुरंत अपनी गाड़ी रोकी और घायलों को अपनी निजी गाड़ी से अस्पताल पंहुचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक कैब अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के समय आसपास अफरा-तफरी मच गई और राहगीर तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े।
चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी ने तुरंत अपनी गाड़ी रोकी और राहत कार्य में जुट गए। स्थानीय लोगों की मदद से कैब में सवार तीनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इनमें दो युवतियां गंभीर रूप से घायल बताई जा रही हैं, जबकि एक अन्य को हल्की चोटें आईं। दोनों युवतियों को सेक्टर-16 स्थित गवर्नमेंट मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल पहुंचाया। उन्हें तत्काल उपचार शुरू किया गया।



