FARIDKOT मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में बड़ी लापरवाही आई सामने,लावारिस मरीज की मौत के बाद शव अस्पताल परिसर के बाहर फेंका, डॉक्टर सस्पेंड

फरीदकोट, 15 जुलाई फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। उपचार के दौरान…

फरीदकोट
फरीदकोट, 15 जुलाई

फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। उपचार के दौरान एक लावारिस व्यक्ति की मौत होने के बाद अस्पताल कर्मचारियों ने उसका शव अस्पताल परिसर के बाहर फेंक दिया। सूचना मिलने पर अस्पताल प्रशासन हरकत में आया और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया।

मामले में गंभीर लापरवाही सामने आने पर एक हाउस सर्जन (एच.जी. डॉक्टर) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार, फिरोजपुर पुलिस करीब एक सप्ताह पहले घायल अवस्था में मिले एक लावारिस व्यक्ति को इलाज के लिए गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल लेकर आई थी। उसका उपचार अस्पताल के सर्जरी विभाग में चल रहा था।

सोमवार रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोप है कि सर्जरी विभाग में तैनात एक हाउस सर्जन के निर्देश पर अस्पताल कर्मचारियों ने शव को अस्पताल परिसर के पास स्थित रामबाग के निकट छोड़ दिया। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन भी सक्रिय हुआ और शव को आनन फानन में मोर्चरी में रखवाया गया।

इस मामले पर मेडिकल अधीक्षक डॉ. नीतू कुक्कड़ ने बताया कि घटना की जांच के लिए एक विभागीय कमेटी गठित कर दी गई है। साथ ही संबंधित हाउस सर्जन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस मामले में DSP तरलोचन सिंह ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवा दिया है और उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे ले कर जांच शुरु कर दी है और शव को मोर्चरी मे रखवा कर आगे की करवाई शुरु कर पुलिस परिवार की तलाश मे जुट गई है।

अन्य खबरें जानें –

HIMACHAL में 18 जुलाई से फिर सक्रिय होगा मानसून, कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने ‘येलो’ अलर्ट किया जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *