तरनतारन, 15 नवंबर
तरनतारन जिले के नौशेहरा पन्नुआं कस्बे में बड़ा सड़क हादसा हो गया। पंजाब सरकार की तीर्थयात्रा सेवा के तहत चल रही दो बसें आपस में आमने-सामने टकरा गईं। जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई और 22 यात्रियां गंभीर रुप से घायल हो गई। बसोँ की टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
हादसे की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बसों में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने के लिए मदद की। लोगों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।हादसे की सूचना तुरंत पुलिस और प्रशासन को दी गई। मौके पर तरनतारन के डिप्टी कमिश्नर, SSP सुरेंद्र लांबा और भारी पुलिस बल पहुंचीं। प्रशासन और रोड सेफ्टी फोर्स की टीमों ने तुरंत घायलों को तरनतारन के सिविल अस्पताल और अमृतसर के विभिन्न अस्पतालों में पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि घायलों में से कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है, और आशंका है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य जारी है, और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज 12 बजे हादसे में घायल हुए पीड़ितों से मुलाकात करेंगें।
अन्य खबरें जानें –
CM मान का गुरदासपुर दौरा आज, सोहल गांव में जनसभा को करेंगे संबोधित



