गुरदासपुर, 15 नवंबर
आज मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान जनसभा कार्यक्रम के तहत गुरदासपुर के सोहल गांव पहुंचेंगे ।मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दोपहर 12 बजे सोहल गांव पहुंचेगा। कादियां विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के इंचार्ज गुरइकबाल सिंह बिल्ला महल ने यह जानकार दी। उन्होने बताया कि पंडाल में लगभद 1200 कुर्सियां लगाई गई हैं।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर लोगों में काफी उत्साह है और लोगों की भारी भीड़ जुटने वाली है। गुरइकबाल सिंह बिल्ला ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री लोगों से बहुत प्यार करते हैं। जनसभा कार्यक्रम के दौरान लोग सीधे मुख्यमंत्री से बात कर सकेंगे ।
अन्य खबरें जानें –

