PANCHKULA में एंटी नारकोटिक्स सेल ने हेरोइन तस्कर को किया गिरफ्तार, 304 ग्राम नशीला पदार्थ हुआ बरामद,पंजाब से नशा लाकर ट्राइसिटी और हिमाचल में करता था सप्लाई

पंचकूला, 15  जुलाई पंचकूला एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम के द्वारा एक हेरोइन तस्कर को गिरफ्तार किया है, जो पंजाब से नशीला पदार्थ हेरोइन लाकर…

पंचकूला
पंचकूला, 15  जुलाई

पंचकूला एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम के द्वारा एक हेरोइन तस्कर को गिरफ्तार किया है, जो पंजाब से नशीला पदार्थ हेरोइन लाकर ट्राई सिटी और हिमाचल में सप्लाई करने का काम करता था। एंटी नारकोटिक सेल की टीम के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर 304 ग्राम नशीला पदार्थ हेरोइन बरामद किया है।

एंटी नारकोटिक सेल की टीम के द्वारा एक तस्कर को गिरफ्तार किया है जो हेरोइन तस्करी करने का काम करता था इस मामले में एंटी नारकोटिक्स सेल के इंचार्ज सौरभ रावत ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम को लंबे समय से सूचना आ रही थी कि  सनी सिंह नाम का एक लड़का है। जो पंजाब का रहने वाला है और फिलहाल जीरकपुर में रहता है।वो पंजाब से भारी मात्रा में हेरोइन ड्रग लेकर आता है। ट्राइसिटी और हिमाचल में सप्लाई करने का काम करता है ।

एंटी नारकोटिक सेल की टीम के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर जब सनी सिंह सेक्टर 21 पंचकूला में ड्रग सप्लाई करने के लिए आया तो पुलिस ने रेप कर आरोपी को गिरफ्तार किया ।

गिरफ्तार किए गए आरोपों से 304 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है उन्होंने बताया कि एंटीनाकोटिक सेल की टीम के द्वारा सेक्टर 20 थाना में मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है ।उन्होंने बताया कि इसकी कीमत 60 लाख के करीब है, उन्होंने बताया कि आरोपी जीरकपुर में रहता है और पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जाएगी। पुलिस ने बताया कि अभी यह जांच की जा रही है कि किसको सप्लाई करने के लिए आया था।

अन्य खबरें जानें –

HIMACHAL में 18 जुलाई से फिर सक्रिय होगा मानसून, कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने ‘येलो’ अलर्ट किया जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *