BHIWANI में पुलिस का बड़ा एक्शन, बिना नंबर प्लेट वाहनों चालकों के काटे चालान, 30 वाहन चालकों के कटे चालान, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की अब खैर नहीं

भिवानी, 15  जुलाई भिवानी में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। बिना नंबर प्लेट और नियमों…

भिवानी
भिवानी, 15  जुलाई

भिवानी में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। बिना नंबर प्लेट और नियमों का उल्लंघन कर सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें दर्जनों वाहन चालकों के चालान किए गए। पुलिस ने साफ कहा है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

भिवानी ट्रैफिक पुलिस ने शहर में विशेष अभियान चलाकर बिना नंबर प्लेट और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा कसा। अभियान के दौरान करीब 30 वाहन चालकों के चालान किए गए। पुलिस ने उन वाहनों पर भी कार्रवाई की जो बिना नंबर प्लेट के सड़कों पर दौड़ रहे थे।

चौकी इंचार्ज विजय कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी नियम तोड़ने वाले को बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनें और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करें। साथ ही सभी वाहन निर्धारित नियमों के अनुसार नंबर प्लेट लगाकर ही सड़क पर चलाएं।

ट्रैफिक पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि बुलेट बाइक चालकों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है। यदि कोई चालक ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करता है या मॉडिफाइड साइलेंसर अथवा अन्य नियमों की अवहेलना करता पाया गया तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

भिवानी पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। ऐसे में वाहन चालकों से अपील है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल करें तथा बिना नंबर प्लेट या नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने से बचें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।

अन्य खबरें जानें –

REWARI पहली ही तेज बारिश में डूबा , नागरिक अस्पताल बना झील, रेलवे रोड पर पानी में फंसे वाहन, प्रशासन की तैयारियों पर उठे गंभीर सवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *