AMBALA में किसानों ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर किया विरोध, सरकार को दी चेतावनी, डील जल्द रद्द हो नही तो होगा बड़ा आंदोलन

अंबाला, 15 जुलाई भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर किसानों में भारी गुस्सा देखने को मिल रहा है! हालांकि कई बार किसान सरकार को यह डील…

भारत-अमेरिका ट्रेड डील
अंबाला, 15 जुलाई

भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर किसानों में भारी गुस्सा देखने को मिल रहा है! हालांकि कई बार किसान सरकार को यह डील रद्द करने वाले भी कह चुके हैं, लेकिन सरकार के कान पर जूँ नहीं रेंग रही ! इसी को लेकर आज सभी किसान संगठन अंबाला शहर की अनाज मंडी से इकट्ठा होकर सरकार के विरोध में अंबाला के उपायुक्त को एक ज्ञापन की सौंपेंगे !

आज भारतीय किसान यूनियन चढूनी गुट के जिला प्रधान अमरीक सिंह ने बताया कि भारत और अमेरिका के बीच में हो रही ट्रेड डील किसानों के हित में नहीं है । उन्होंने इस पर विरोध जताते हुए बताया कि अमेरिका की कंपनियों से आने वाला दूध शाकाहारी है या फिर कुछ और है इस बारे सरकार को स्पष्ट करना होगा । उन्होंने कहा यदि ये ट्रेड डील हो जाती है तो इसका असर हरियाणा के किसानों किसने की आमदन पर पड़ेगा ।

इसी के साथ बीकेयू चढूनी  गुट के ब्लॉक उप प्रधान बलजिंदर सिंह का कहना है कि ट्रेड डील का देश पर कितना असर पड़ेगा यह देखने वाली बात है।  उनका कहना है कि वह अपने देश का बचा हुआ और बासा दूध हमारे देश में बेचना चाहते हैं जो ठीक नहीं है । उन्होंने सरकार से सवाल किया कि आखिर भारत की सरकार ट्रंप के आगे क्यों झुकी हुई है?

उन्होंने कहा कि किस ट्रेड डील के खिलाफ आखिर तक लड़ेगा और अगर सरकार ने फिर भी उनकी बात नहीं मानी तो वह बड़ा कदम उठाने पर मजबूर होगा ।

अन्य खबरें जानें –

PANCHKULA में एंटी नारकोटिक्स सेल ने हेरोइन तस्कर को किया गिरफ्तार, 304 ग्राम नशीला पदार्थ हुआ बरामद,पंजाब से नशा लाकर ट्राइसिटी और हिमाचल में करता था सप्लाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *