Ludhiana MBA Student Murder:
लुधियाना में शुक्रवार को एक MBA स्टूडेंट की गोली लगने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि उसका दोस्त उसे घर से ले गया था और उसे घायल हालत में DMC में भर्ती कराया गया था जहां उसकी मौत हो गई। परिवार वाले (Ludhiana MBA Student Murder) दोस्त पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। वहीं पुलिस जांच की बात कर रही है।
दोस्त पर मर्डर का आरोप-
ACP वेस्ट जतिंदर सिंह ने बताया कि युवक की मौत गोली लगने से हुई है। उसने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ शूटिंग रेंज में शूटिंग कर रहा था। जिस दौरान गोली लगने से उसकी मौत हो गई लेकिन घरवाले दोस्त पर ही मर्डर का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने बयानों के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। जांच में जो भी सामने आएगा उसके आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि मरने वाले व्यक्ति की उम्र 25 से 27 साल के बीच है और वह MBA कर रहा था जबकि जिस दूसरे युवक पर आरोप लग रहे हैं। वह पैरालंपिक खिलाड़ी है और उसने स्पोर्ट्स में भी हिस्सा लिया है। जांच में जो भी सामने आएगा उसके आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
अन्य ख़बरें जानें-
Amritsar Firing: अमृतसर के तरसिक्का कस्बे में दिनदहाड़े गोलीबारी, CCTV में कैद हुई सारी घटना, कुछ



