हांसी, 14 जुलाई
हांसी में मानव सेवा, सामाजिक सरोकार और जनकल्याण के उद्देश्य को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। विधायक विनोद भयाना ने BDPO कार्यालय परिसर में जिला रेडक्रॉस सोसायटी, हांसी के नए कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में रक्तदान, दिव्यांगजन सहायता एवं सामाजिक सेवा से जुड़े विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष राहुल नरवाल सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, रक्तदाता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विधायक विनोद भयाना ने कहा कि भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी विश्व की सबसे बड़ी मानवीय सेवा संस्थाओं में से एक है, जो बिना किसी भेदभाव के जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए कार्य करती है। उन्होंने कहा कि जिला रेडक्रॉस सोसायटी का नया कार्यालय शुरू होने से सामाजिक एवं जनसेवा संबंधी गतिविधियों को नई गति मिलेगी और जरूरतमंद लोगों तक सेवाओं की पहुंच और अधिक प्रभावी ढंग से सुनिश्चित की जा सकेगी।
अन्य खबरें जानें –

