Amritsar Firing:
अमृतसर के जंडियाला गुरु के तहत आने वाले तरसिक्का कस्बे में पंजाब नेशनल बैंक के ATM के सामने दिनदहाड़े गोलीबारी की बड़ी घटना सामने आई है। पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के मुताबिक, मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान ATM से पैसे निकालने आए एक व्यक्ति को गोली लग गई।
दुबई से लौटा था पंजाब-
घायल व्यक्ति की पहचान बलजीत सिंह के रूप में हुई है, जो कुछ दिन पहले ही दुबई से पंजाब लौटा था। वह अपनी बेटी के साथ ATM से पैसे निकालने पहुंचा था, तभी वहां मौजूद दो युवकों ने उस पर फायरिंग कर दी। एक गोली बलजीत सिंह के कंधे में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत इलाज के लिए अमृतसर के गुरु नानक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जांच में जुटी पुलिस-
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और CCTV फुटेज के आधार पर दोषियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए जांच शुरू कर दी है। इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि दोषियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
अन्य ख़बरें जानें-
Punjab : समराला में पंजाब सरकार ने ‘मेरा घर मेरे नाम’ स्कीम शुरू, 195 गांवों की हुई ग्राउंड रूटिंग



