Haryana Congress MLA Suspended:
हरियाणा में राज्यसभा चुनाव में हुई क्रॉस वोटिंग के मामले में कांग्रेस पार्टी ने कड़ा रुख अपनाते हुए पांचों विधायकों को पार्टी से निलंबित करने का फैसला लिया है। इनमें शैली चौधरी, रेनू वाला, मोहम्मद इलियास, मोहम्मद इसराइल और जरनैल सिंह के नाम शामिल हैं। सूत्रों की माने तो, हरियाणा कांग्रेस की अनुशासन समिति और कांग्रेस विधायक दल (CLP) की बैठकों में इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की सिफारिश की गई थी। इसके बाद मामला केंद्रीय नेतृत्व के पास था।
केंद्रीय अनुशासन समिति की अध्यक्षता कर रहे ए. के. एंथोनी, ने राज्य नेतृत्व की सिफारिश पर मुहर लगाते हुए निलंबित करने का फैसला लिया। कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि राज्यसभा चुनाव जैसे महत्वपूर्ण मौके पर पार्टी लाइन से हटकर मतदान करना अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। इस कार्रवाई के जरिए पार्टी ने स्पष्ट संकेत दिया है कि संगठनात्मक अनुशासन से समझौता नहीं किया जाएगा।
अन्य ख़बरें जानें-
Ghaziabad Fire: गाजियाबाद के कनवानी में भयानक आग: 500 से अधिक झुग्गियां जली, 6 बच्चे लापता
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



