Himachal Weather Update: हिमाचल के तीन जिलों में लू का अलर्ट, 11 जून से बारिश-आंधी की चेतावनी, जानिए आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

Himachal Weather Update Today: हिमाचल प्रदेश में जून के महीने में भारी गर्मी का कहर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने राज्य के तीन…

Himachal Weather Update: हिमाचल के तीन जिलों में लू का अलर्ट, 11 जून से बारिश-आंधी की चेतावनी, जानिए आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

Himachal Weather Update Today:

हिमाचल प्रदेश में जून के महीने में भारी गर्मी का कहर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने राज्य के तीन जिलों ऊना, बिलासपुर और सोलन के लिए 9 और 10 जून को लू का येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में 11 और 12 जून को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम (Himachal Weather Update) करवट ले सकता है। बारिश, आंधी व बिजली गिरने की गतिविधियां फिर से शुरू हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा।

दिन में पारा 40 के पार

पिछले दो दिनों से राज्य के मैदानी क्षेत्रों में गर्मी का असर तेजी से बढ़ा है। कई इलाकों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। रविवार को भी राजधानी शिमला सहित अधिकांश क्षेत्रों में तेज धूप खिली रही और सामान्य दिनों की तुलना में अधिक गर्मी महसूस की गई। राज्य में 9 और 10 जून को ऊना, बिलासपुर और सोलन जिलों में लू चलने की संभावना जताई है। इसी के मद्देनजर इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

तुफान-आंधी का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार 11 और 12 जून को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम खराब रह सकता है। लाहौल-स्पीति और किन्नौर को छोडकऱ शिमला, मंडी, कुल्लू, चंबा, कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर, सोलन और सिरमौर समेत शेष 10 जिलों के लिए आंधी, बारिश और बिजली कडकऩे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन दो दिनों के दौरान कई स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना है। विभाग का अनुमान है कि 13 जून से मौसम फिर सामान्य हो सकता है।

अन्य ख़बरें जानें-

Hukamnama Sri Darbar Sahib: ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਅੱਜ ਦਾ ਹੁਕਮਨਾਮਾ 08-June-2026

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *