Yamunanagar:
यमुनानगर की छछरौली की अनाज मंडी में अव्यवस्था को लेकर प्रशासन सख्त रुख में नजर आ रहा है। जिला उपायुक्त प्रीति ने आज मंडी का औचक निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान मंडी में गेहूं की धीमी लिफ्टिंग को लेकर उन्होंने अधिकारियों और संबंधित एजेंसियों को कड़ी फटकार लगाई। डीसी प्रीति ने निर्देश दिए कि किसानों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर ट्रांसपोर्टरों की कमी पाई जाती है उसे पर सख्त एक्शन लिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने ट्रांसपोर्ट के लिए लगाए गए सभी ट्रकों की फिजिकल वेरिफिकेशन करने के निर्देश भी दिए, ताकि किसी भी तरह की लापरवाही या गड़बड़ी सामने आने पर तुरंत कार्रवाई हो सके।
निरीक्षण के दौरान यह भी साफ किया गया कि दूसरे राज्यों से आने वाली गेहूं पर पूरी तरह से रोक जारी रहेगी। खास तौर पर उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश की सीमाओं पर पुलिस की तैनाती कर दी गई है, ताकि बाहरी गेहूं की एंट्री को रोका जा सके और स्थानीय किसानों के हितों की रक्षा की जा सके। प्रशासन का यह सख्त रुख साफ संकेत दे रहा है कि मंडी व्यवस्था में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अब देखना होगा कि इन निर्देशों का जमीनी स्तर पर कितना असर देखने को मिलता है और किसानों को राहत मिल पाती है या नहीं।
अन्य ख़बरें जानें-
Ghaziabad Fire: गाजियाबाद के कनवानी में भयानक आग: 500 से अधिक झुग्गियां जली, 6 बच्चे लापता
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



