Lakhimpur Kheri में स्कूल में शिक्षिका को मारकर युवक ने दी खुद को भी मारी गोली, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

\लखीमपुर खीरी, 21 सितंबर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल में सुबह करीब 11 बजे एक युवक ने 26 वर्षीय शिक्षिका…

लखीमपुर खीरी

\लखीमपुर खीरी, 21 सितंबर

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल में सुबह करीब 11 बजे एक युवक ने 26 वर्षीय शिक्षिका को गोली मार दी और उसके बाद युवक ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जिस समय यह वारदात हुई उस समय स्कूल में 350 बच्चे मौजूद थे।स्कूल में दिनदहाड़े गोलियां चलने से चीख-पुकार मच गई।

नर्सरी क्लास की सामने दिया वारदात को अंजाम

आरोपी का नाम सऊद अंसारी बताया जा रहा है और शिक्षिका का नाम निशात फातिमा है। सऊद स्कूल परिसर में दाखिल होकर शिक्षिका से बातचीत करने लगा।बात करते समय दोनों नर्सरी क्लास के सामने पहुंचे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों नें बहस हो गई और इसी दौरान युवक ने शिक्षिका पर गोली चला दी औऱ खुद भी कनपटी पर गोली मार ली।

मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस औऱ प्रशासन मौके पर पहुंचा। पुलिस ने स्कूल परिसर को सील कर जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए।फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी और शिक्षिका के बीच क्या संबंध था।

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

वारदात से स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं। सबसे बडा सवाल तो यह है कि कोई बाहरी इंसान हथियार लेकर स्कूल परिसर में कैसे पहुंचा। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अन्य खबरें जानें-

Batala murder case : ਕੰਬਾਈਨ ਦੇ ਕੰਮ ਦੀ ਰੰਜਿਸ਼ ਤਹਿਤ ਪੰਜ ਭੈਣਾਂ ਦੇ ਇਕਲੌਤੇ ਭਰਾ ਦੀ ਗੋਲੀ ਮਾਰ ਕੇ ਹੱਤਿਆ

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *