भोपाल, 28 नवंबर
भोपाल में आज महिला हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच भारत और चीन के बीच नाथू बरखेड़ा स्थित इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के हॉकी स्टेडियम में शाम 7 बजे खेला जाएगा। भारतीय़ महिला टीम की नजरें चौथी बार चैंपियन बनने पर होगी।
खिताब के लिए भिड़ेंगी भारत-चीन
भारतीय महिला हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में मलेशिया को 6-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में चीन ने जापान को 1-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल रोमांचक मुकाबले में भारत और चीन के बीच खिताब के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।
𝐈𝐓 𝐀𝐋𝐋 𝐂𝐎𝐌𝐄𝐒 𝐃𝐎𝐖𝐍 𝐓𝐎 𝐓𝐇𝐈𝐒! 🇮🇳🔥
Defending Champions Indian Women’s Team takes on China in the title clash of the Madhya Pradesh Women’s Asian Champions Trophy Bhopal 2026, aiming to retain their crown and secure a record fourth title! 🏑🔥
🆚 India 🇮🇳 vs China 🇨🇳
🗓️ Saturday, November 28
⏰ 7 PM IST📺 LIVE on JioHotstar and Star Sports 2
🌐 Stream on https://t.co/plntJTLp8h (outside the Indian subcontinent)#HockeyIndia #IndiaKaGame #MPAsianCT2026 #HockeyIsBack #NamasteAsia @CMO_Odisha @sports_odisha @MohanMOdisha @Media_SAI @IndiaSports @asia_hockey
— Hockey India (@TheHockeyIndia) November 28, 2026
पहली बार वर्ल्ड रैंकिंग में चौथे नंबर पर भारत
भारतीय महिला हॉकी टीम इस पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही है। टीम ने लीग मुकाबलों में मलेशिया, थाईलैंड, दक्षिण कोरिया और चीन, जापान को हराया। इसी शानदार प्रदर्शन के चलते भारतीय महिला हॉकी टीम विश्व रैकिंग में पहली बार चौथे स्थान पर पहुंची।
आज चौथे खिताब पर नजर
आज भारतीय महिला हॉकी टीम के पास लगातार तीसरी बार और कुल चौथी बार महिला हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम करने का मौका है।इससे पहले भारत 2016, 2023 और 2024 में खिताब अपने नाम कर चुका है।
अन्य खबरें जानें –
संडेज़ ऑन साइकिल का 29 नवंबर को ऐतिहासिक 100वां संस्करण, 1.5 लाख स्वयंसेवक चलाएंगे साइकिल



