Haryana Weather News: हरियाणा में मानसून फिर से हरकत में आ गया है.शनिवार को पूरे प्रदेश में बारिश होने का यलो अलर्ट जारी किया गया है अंबाला, रेवाड़ी सहित विभिन्न जिलों में आज सुबह से ही बारिश देखने को मिल रही है.
मौसम विज्ञान विभाग द्वारा अगले 4 दिन तक बारिश होने की संभावना जताई गई है. इस बार के मानसून सीजन की बात करें तो अभी तक 54 फीसदी से ज्यादा बारिश हो चुकी है.ज्यादा बारिश होने के कारण प्रदेश में हालात भी बिगड़ गए और नदियों में उफान के कारण कई जिले बाढ़ की चपेट में आ गए थे.
गरज-चमक के साथ होगी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, 29 जुलाई से 1 अगस्त तक कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं.विभाग ने यलो अलर्ट जारी करते हुए कहा कि कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई है.29 और 30 जुलाई को एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की उम्मीद है.
हरियाणा में यलो अलर्ट
आज यानि 29 जुलाई से हरियाणा यलो अलर्ट पर है.30 जुलाई को सिरसा, फतेहाबाद, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, गुरुग्राम, मेवात, फरीदाबाद और पलवल को छोड़कर अन्य भी जिलों में यलो अलर्ट है. 31 जुलाई को अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, जींद, कैथल करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, फतेहाबाद, सिरसा और हिसार में यलो अलर्ट है.1 अगस्त को पंचकूला, यमुनानगर और अंबाला समेत 12 जिलों में और 2 अगस्त को समूचे हरियाणा में यलो अलर्ट जारी किया गया है.



