महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया रिकार्ड सातवीं बार बना चैंपियन, फाइनल में इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया

6 जुलाई एक बार फिर महिला क्रिकेट में अपना दबदबा साबित करते हुए महिला टी20 विश्व कप 2026 का खिताब ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम कर…

ऑस्ट्रेलिया
6 जुलाई

एक बार फिर महिला क्रिकेट में अपना दबदबा साबित करते हुए महिला टी20 विश्व कप 2026 का खिताब ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम कर लिया। कल लॉर्ड्स के मैदान में फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को सात विकेट से हराकर इतिहास रच दिया । ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सातवीं बार ट्रॉफी उठाई। टीम की जीत में बेथ मूनी के शानदार अर्धशतक और गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन ने अहम भूमिका रही।

उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैंसला लिया। इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में चार विकेट पर 150 रन ही बना सकी ।स्कोर का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 17.1 ओवर में तीन विकेट खोकर 153 रन बनाते हुए मुकाबला आसानी से अपने नाम कर लिया।

बेथ मूनी और लिचफील्ड ने दिलाई शानदार जीत

151 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और जॉर्जिया वॉल सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गईं। इसके बाद बेथ मूनी और फोएबे लिचफील्ड ने दूसरे विकेट के लिए 100 रन की शानदार साझेदारी कर मैच पूरी तरह ऑस्ट्रेलिया की झोली में डाल दिया।बेथ मूनी ने 49 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 64 रन की शानदार पारी खेली, जबकि फोएबे लिचफील्ड 35 गेंदों पर 48 रन बनाकर आउट हुईं। अंत में एलिस पेरी (13*) और एश्ले गार्डनर (3*) ने टीम को जीत दिलाई।

कप्तान ने संभाली इंग्लैंड की पारी

पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत लड़खड़ाई और टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। कप्तान नैट सिवर-ब्रंट ने एक छोर संभालते हुए 53 गेंदों में 58 रन की नाबाद पारी खेली। उनका साथ फ्रेया केम्प ने दिया, जिन्होंने 28 गेंदों पर 44 रन बनाकर पांचवें विकेट के लिए 80 रन की अविजित साझेदारी की।एलिस कैप्सी ने 23 रन बनाए, जबकि डैनी वॉयट (8), एमी जोन्स (6) और हीथर नाइट (2) बड़ी पारी नहीं खेल सकी। इंग्लैंड की ओर से चार्ली डिन, लॉरेन बेल और सोफी एक्लेस्टोन को एक-एक विकेट मिला।

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन

ऑस्ट्रेलिया टीम की ओर से किम गार्थ, लुसी हैमिल्टन, सोफी मोलिन्यूक्स और एनाबल सदरलैंड ने एक-एक विकेट हासिल किया। गेंदबाजों ने इंग्लैंड को बड़े स्कोर तक पहुंचने से रोके रखा, जिसका फायदा बल्लेबाजों ने उठाते हुए टीम को सातवां महिला टी20 विश्व कप खिताब दिलाया।

अन्य खबरें जाने –

महिला टी20 विश्व कप 2026: लॉर्ड्स के मैदान पर होगी खिताबी जंग, क्या ऑस्ट्रेलिया 7वीं बार कप उठाकर रचेगा इतिहास, क्या इंग्लैंड अपने घर पर जीतेगी खिताब ?

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *