फरीदाबाद 6 जुलाई
फरीदाबाद के फतेहपुर बिल्लौच गांव में रात को 21 वर्षीय तरुण की हत्या कर दी गई। पुरानी रंजिश के चलते स्कॉर्पियो से जोरदार टक्कर मारी गई। यह घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसमें साफ देखा गया कि तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बाइक को जोरदार टक्कर मारती है। जिससे बाइक के परखच्चे उड़ गए । तरूण को उसके दोस्त तुरंत अस्पताल ले जाते हैं, जहां डाक्टर उसे मृत घोषित कर देते है।परिवार ने आरोप जेल से बाहर पैरोल पर आए युवक सागर पर लगाए हैं।सागर के साथ तरूण की पुरानी रंजिश थी।सागर ने इस वारदात अपने साथियों विकास और नारायण के साथ मिलकर अंजाम दिया।परिजनों ने आरोप लगाया कि सागर पर पहले भी कईँ आपराधिक मामले दर्ज हैं।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई । मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच
शुरू कर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज एक आरोपी विकास को हिरासत में ले लिया है। पुलिस द्वार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई स्कार्पियो कार को बरामद कर लिया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी विकास को हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। वारदात में इस्तेमाल स्कॉर्पियो भी बरामद कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
अन्य खबरें जाने –




