The Kerala Story: ‘द केरल स्टोरी’ को ओटीटी पर क्यो नहीं मिल रही डील? जानें सच्चाई

The Kerala Story OTT Release:सुदीप्तो सेन की फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ का ट्रेलर इस साल अप्रैल में रिलीज हुआ था और तभी से यह फिल्म…

The Kerala Story OTT Release:सुदीप्तो सेन की फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ का ट्रेलर इस साल अप्रैल में रिलीज हुआ था और तभी से यह फिल्म विवादों के बीच गिरी हुई थी. कई लोग ने इसे प्रोपेगेंडा फिल्म भी करार किया . बतादें कि विवादों के बीच गिरी यह फिल्म मई में रिलीज हुई और फिल्म  ने बॉक्स-ऑफिस पर 200 करोड़ रुपए की कमाई भी की. इस फिल्म को शुरू में पश्चिम बंगाल में बैन किया गया था और केरल, तमिलनाडु में भी इसके खिलाफ प्रदर्शन किया गया था. हालांकि फिल्म को  उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश राज्यों में इसे टैक्स फ्री कर दिया गया था.

सुदिप्तोसुदिप्तो सेन ने बताई थी बॉलीवुड की साजिश
फिल्म की ओटीटी रिलीज़ को लेकर फिल्म के डायरेक्टर सुदिप्तो सेन ने कहा कि ‘द केरल स्टोरी’ को किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम नहीं किया जा रहा है.ये खबरें फर्जी हैं.वह बोले, ‘अभी तक हमें विचार करने लायक कोई प्रस्ताव नहीं मिला है. ऐसा लगता है कि फिल्म इंडस्ट्री हमें सजा देने के लिए एकजुट हो गई है. हमारी बॉक्स ऑफिस सफलता ने फिल्म इंडस्ट्री के कई वर्गों को परेशान कर दिया है.

मेकर्स भारी रकम की कर रहे मांग
मिली जानकारी के मुताबिक  फिल्म के मेकर्स ओटीटी पर अपनी फिल्म स्ट्रीम करने के लिए बहुत बड़ी अमाउंट मांग रहे हैं. इसी वजह से कोई भी ओटीटी प्लेटफॉर्म अभी यह फिल्म खरीदने को तैयार नहीं हो रहा है. पोर्टल के मुताबिक, फिल्म के प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह ने ओटीटी प्लेटफॉर्म्स से 70-100 करोड़ रुपए की डिमांड की है और ऐसा कहा जा रहा है कि   सुदिप्तो ने जो बयान दिया है, वह बस विक्टिम कार्ड खेलने के लिए किया गया है.अब देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी.

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *