Four Ships Transited Hormuz:
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) की ओर से “ईरानी बंदरगाहों में प्रवेश करने और वहाँ से निकलने वाले सभी समुद्री यातायात” पर नाकाबंदी की घोषणा किए जाने के बाद होर्मुज़ स्ट्रेट से गुज़रने वाले जहाज़ों को बंद किया गया है. सेंटकॉम ने कल रात बयान किया था. लेकिन बताया जा रहा है कि इसके बाद से अब तक होर्मुज़ स्ट्रेट को पार करते हुए चार जहाज़ों की पहचान की गई है. यह जानकारी मरीनट्रैफ़िक के ट्रैकिंग डेटा पर आधारित है.
सभी जहाज़ों की पहचान टैंकर के रूप में हुई है. जो तेल, गैस या रसायन लेकर जा रहे हैं. जहाज़ों का ईरान से किसी भी तरह के संबंध होने का पता नहीं चला है और न ही इनमें से किसी को ईरानी बंदरगाहों की ओर जाते या वहाँ से आते हुए पहचाना जा सका है. सेंटकॉम ने पहले यह भी बताया था कि दो डेस्ट्रॉयर यूएसएस फ़्रैंक ई पीटरसन जूनियर और यूएसएस माइकल मर्फ़ी क्षेत्र में मौजूद हैं. ये जहाज़ “ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कोर की ओर से पहले बिछाई गई समुद्री बारूदी सुरंगों को हटाने” के मिशन का हिस्सा हैं.
अन्य ख़बरें जानें-
Nari Shakti Vandan Adhiniyam: नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विशेष सत्र से पहले
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



