Haryana Congres Cross-Voting:
हरियाणा में क्रॉस वोटिंग के मामले में सियासत गरमा गई है। कांग्रेस पार्टी द्वारा पांच विधायकों को सस्पेंड किए जाने के बाद रतिया से विधायक जरनैल सिंह ने लगातार दूसरे दिन मीडिया के सामने आकर पार्टी नेतृत्व पर सवाल खड़े किए हैं। जरनैल सिंह ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि उन्हें बेवजह बलि का बकरा बनाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने पार्टी प्रत्याशी को ही वोट दिया था, इसके बावजूद उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।
पार्टी पर साधा निशाना
विधायक जरनैल सिंह ने पार्टी पर निशाना साधाते हुए कहा कि 16 मार्च को उन्हें दो नोटिस मिले थे—एक क्रॉस वोटिंग और दूसरा इनवैलिड वोट को लेकर। दोनों नोटिस का जवाब उन्होंने समय पर दे दिया और अपना पक्ष रखने के लिए समय भी मांगा, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।
वरिष्ठ नेता को दिखाकर ड़ाला था वोट
जरनैल सिंह ने दावा किया कि राज्यसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को ही वोट डाली थी और वह भी पार्टी के वरिष्ठ नेता को दिखाकर। इसके बावजूद उनके खिलाफ कार्रवाई को उन्होंने नाइंसाफी बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है, जबकि असली दोषियों को बचाया जा रहा है। विधायक ने कहा कि वह आज भी खुद को कांग्रेस का सच्चा सिपाही मानते हैं और जल्द ही पार्टी हाईकमान से मिलकर अपना पक्ष रखेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि रतिया की जनता उनके लिए सर्वोपरि है और क्षेत्र के विकास के लिए वह आगे भी प्रयास करते रहेंगे।
अन्य ख़बरें जानें-
MP Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने राज्यसभा में अपनी पार्टी कसा तंज
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



