Under-19 World Cup Final:
अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी के बल्ले ने जमकर कहर बरपाया. वैभव की धूंआधार पारी ने 80 गेंद में 175 रन बनाए। 55 गेंदों में अपना (Under-19 World Cup Final) शतक पूरा किया। 32 गेंदों में अर्धशतक पूरा करने वाले सूर्यवंशी को शतक तक पहुंचने में सिर्फ 23 और गेंदें लगीं।
15 चौके और 15 छक्के-
इंग्लैंड के स्पिनर फरहान अहमद के 17वें ओवर में तीन छक्के और एक चौका लगाकर 90 के स्कोर पर पहुंचे वैभव ने राल्फी आर्बर्ट की गेंद को कवर की ओर खेलकर सिंगल लिया और अपना शतक पूरा किया. उन्होंने 80 गेंदों की अपनी पारी में 15 चौके और 15 छक्के लगाए. उनकी इस तूफ़ानी पारी की बदौलत भारतीय तीम का स्कोर ख़बर लिखे जाने तक 29 ओवर में 275 रन हो गया है.
Under-19 World Cup Final, हरारे में हो रहे मैच-
फ़ाइनल मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के ख़िलाफ़ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला किया है. ये मैच ज़िम्बाब्वे की राजधानी हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है. इससे पहले वैभव ने महज़ 55 गेंदों में 8 चौके और 8 छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया था.



