Phagwara Tragic Incident: फगवाड़ा में दिल दहला देने वाली घटना, 11 साल के बच्चे का सीवेज टैंक में गिरने से दुखद मौत

Phagwara Tragic Incident: फगवाड़ा के खवथरां गांव में घर के बाहर गली में खेल रहे बच्चों में से एक प्लॉट में बने सीवेज टैंक में…

Phagwara Tragic Incident: फगवाड़ा में दिल दहला देने वाली घटना, 11 साल के बच्चे का सीवेज टैंक में गिरने से दुखद मौत

Phagwara Tragic Incident:

फगवाड़ा के खवथरां गांव में घर के बाहर गली में खेल रहे बच्चों में से एक प्लॉट में बने सीवेज टैंक में गिर गया। इसके बाद बच्चे को आनन फानन में अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लोगों का कहना है कि सिवर प्लांट के मालिक ने ढ़क्कन खुला छोड़ा था।

11 साल की बच्ची की मौत-

जानकारी देते मोना नाम की एक महिला ने बताया कि जब उन्हें पता चला कि एक बच्चा सीवेज टैंक में गिर गया है। तो आस-पास के लोगों ने तुरंत बच्चे को टैंक से बाहर निकाला और अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मरने वाले बच्चे की उम्र 10 से 11 साल थी।

प्लॉट के मालिक पर आरोप-

दूसरी ओर, बच्चे की मौत के बाद जहां परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पड़ोस में रहने वाली रेखा नाम की एक और महिला ने प्लॉट के मालिक पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने न तो सीवर का ढक्कन लगाया था और न ही बाउंड्री वॉल बनाई थी। उन्होंने मांग की कि उक्त प्लॉट के मालिक के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए ताकि ऐसी घटना दोबारा न हो।

अन्य ख़बरें जानें-

U-19 World Cup: अंडर 19 वर्ल्ड कप में भारत के वैभव सूर्यवंशी ने लगाई छक्कों की झड़ी, फ़ाइनल में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ 175 रनों की तूफ़ानी पारी

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *