Pathankot Drugs Death:
पंजाब के पठानकोट में हलका भोआ के गांव छोटा तलूर के एक श्मशानघाट के पास नशे की ओवरडोज से एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि श्मशानघाट में दो युवक नशा कर रहे थे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दूसरे युवक की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। वह अस्पताल में उपचाराधीन है। नशे की ओवरडोज से युवक की वहीं मौत हुई।
सिविल अस्पताल के एसएमओ डा. सुनील चंद के मुताबिक दो युवक अस्पताल में बेसूध हालात में आए थे। जिनमें एक युवक की मौत हो चुकी थी और दूसरा उपचाराधीन है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि युवक की मौत कैसे हुई है। दूसरी तरफ, पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने कतरा रही है।



