Mamata Banerjee Manifesto: बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 के लिए तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी  जारी किया पार्टी का चुनावी घोषणापत्र, जानिए क्या है मुख्य बिंन्दु?

Mamata Banerjee Manifesto: बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने 2026 के विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार शाम पार्टी का चुनावी घोषणापत्र…

Mamata Banerjee Manifesto: बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 के लिए तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी  जारी किया पार्टी का चुनावी घोषणापत्र, जानिए क्या है मुख्य बिंन्दु?

Mamata Banerjee Manifesto:

बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने 2026 के विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार शाम पार्टी का चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया। कोलकाता में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी समेत तमाम नेताओं की मौजूदगी में ये चुनावी घोषणा पत्र जारी किया। इस दौरान सीएम ममता बनर्जी ने कहा, ‘चुनावों के दौरान हम कई साजिशें देखते हैं, लेकिन इस बार तो सारी हदें पार हो गई हैं। इस चुनाव के बाद परिसीमन होगा, लेकिन मोदी सरकार सत्ता में वापस नहीं आएगी क्योंकि जनता भाजपा सरकार को पसंद नहीं करती। इसके पीछे एनआरसी और परिसीमन का हाथ है।’

बीजेपी पर साधा निशाना

सीएम ममता बनर्जी ने आगे कहा, ‘यहां पर्यवेक्षक के तौर पर तैनात लोगों को न तो इस क्षेत्र की जानकारी है। न ही राज्य की; उन्हें राज्य के बारे में कुछ भी पता नहीं है। वे अपना कर्तव्य कैसे निभा सकते हैं? राष्ट्रपति शासन की जगह अघोषित राष्ट्रपति शासन लागू हो गया है।

क्योंकि भाजपा जानती है कि आगामी विधानसभा चुनावों में उसे हार का सामना करना पड़ेगा। मोदी जी, आप यहां अघोषित राष्ट्रपति शासन के तहत चुनाव लड़ रहे हैं क्योंकि वे बंगाल से ईर्ष्या करते हैं। उन्होंने पूरी व्यवस्था को ही उलट-पुलट कर दिया है।’

दुआरे चिकित्सा

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बताया कि, ‘दुआरे चिकित्सा’ (घर-घर जाकर चिकित्सा सेवा) शुरू करेंगे। हम इसे हर बूथ पर शुरू करेंगे, हम ‘दुआरे चिकित्सा’ शिविरों का आयोजन करेंगे।’ उन्होंने आगे कहा कि ‘हजारों स्कूलों को ई-लर्निंग सुविधाओं से आधुनिक बनाया जाएगा… आने वाले दिनों में, हम सात-आठ नए जिले, ब्लॉक और यहां तक कि नई नगरपालिकाएं भी बनाएंगे।’

लक्ष्मी भंडार में बढ़ोतरी

राज्य के लिए पार्टी के चुनावी घोषणापत्र में सीएम ममता बनर्जी ने ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना के तहत महिलाओं को दी जाने वाली वित्तीय सहायता में 500 रुपये की वृद्धि का वादा किया है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि केंद्र सरकार बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद एनआरसी और जनगणना के नाम पर लोगों की नागरिकता छीन लेगी।

अन्य ख़बरें जानें-

Kapurthala LPG Cylinder Stolen: कपूरथला में घर से एलपीजी सिलेंडर की चोरी

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *