Kapurthala LPG Cylinder Stolen
कपूरथला में एलपीजी की दिक्कत के बीच सिलेंडर चोरी का मामला सामने आया है। कपूरथला के मोती बाग इलाके में देर रात एक युवक दीवार फांदकर घर के अंदर घुस गया और प्रांगण में पड़े दो गैस सिलेंडर चोरी कर ले गया।
सीसीटीवी में देखा गया कि एक युवक दीवार फांदकर घर में घुसा चोरऔर 2 गैस सिलेंडर चोरी कर लिए। घर के मालिक आनंद गुप्ता ने जब गैस सिलेंडर गायब देखे तो उन्होंने खुद चोर की तलाश शुरू की। तलाश के दौरान उन्हें आरोपी के बारे में पता चल गया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
आनंद गुप्ता निवासी मोती बाग ने थाना सिटी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक युवक घर में घुसा और दो गैस सिलेंडर चोरी कर ले गया। जांच के दौरान आरोपी की पहचान आशिक अली निवासी ब्रेड फैक्टरी के नजदीक, कपूरथला के रूप में हुई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
अन्य ख़बरें जानें-
Diesel-Petrol Prices Rise: ईरान युद्ध का असर, भारत में बढ़े पेट्रोल के दाम
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



