Faridabad Accident: फ़रीदाबाद के बल्लभगढ़ के परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़, जम्मू-कश्मीर में हुए भीषण सड़क हादसे में के तीन युवकों की मौत

Faridabad Accident: फ़रीदाबाद- बल्लभगढ़ के तीन परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जम्मू-कश्मीर घूमने गए पांच दोस्तों में से तीन युवकों की एक…

Faridabad Accident: फ़रीदाबाद के बल्लभगढ़ के परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़, जम्मू-कश्मीर में हुए भीषण सड़क हादसे में के तीन युवकों की मौत

Faridabad Accident:

फ़रीदाबाद- बल्लभगढ़ के तीन परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जम्मू-कश्मीर घूमने गए पांच दोस्तों में से तीन युवकों की एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद मृतकों के घरों में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार बल्लभगढ़ के रहने वाले पांच युवक निजी यात्रा पर जम्मू-कश्मीर गए हुए थे। शनिवार देर रात करीब 1 बजे से 2 बजे के बीच जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगरोटा के जगती-करली क्षेत्र में उनकी कार एक बस से टकरा गई।

बताया जा रहा है कि कार तेज रफ्तार में थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने राहत कार्य शुरू किया और घायलों को कार से बाहर निकाला। इस दुर्घटना में सिकंदर सैफी और शक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल मोहित वर्मा ने जीएमसी जम्मू अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

वहीं हादसे में घायल दीपक वर्मा और कुलदीप शर्मा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। मृतक शक्ति की उम्र करीब 40 वर्ष थी और वह मर्चेंट नेवी में नौकरी करते थे। सोमवार को उन्हें वापस दुबई जाना था, लेकिन उससे पहले ही यह हादसा हो गया। शक्ति अपने पीछे पत्नी और एक बेटे को छोड़ गए हैं। वहीं सिकंदर सैफी पेशे से कार मैकेनिक था और उसके दो बेटे हैं। मोहित वर्मा के परिवार में एक बेटा और दो बेटियां हैं। हादसे की खबर जैसे ही बल्लभगढ़ पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों के घरों में परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और हर कोई इस दर्दनाक हादसे से सदमे में है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

अन्य ख़बरें जानें-

30KG HEROIN RECOVERY CASE: JUVENILE AMONG TWO ASSOCIATES HELD, 5KG MORE HEROIN RECOVERED

 

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *